Refund & Cancellation Policy

रिफंड और कैंसिलेशन नीति (Refund & Cancellation Policy)

लक्ष्मी इवेंट्स पर हमारा उद्देश्य आपको एक परेशानी मुक्त बुकिंग अनुभव देना है। चूँकि हम आपकी बुकिंग के लिए वेंडर्स का समय और तारीख आरक्षित (Reserve) करते हैं, इसलिए हमारी कैंसिलेशन और रिफंड नीति निम्नलिखित है:

1. ग्राहक द्वारा कैंसिलेशन (Cancellation by Customer)

  • 5 दिन पहले: यदि ग्राहक इवेंट की तय तारीख से 5 दिन (या उससे अधिक) पहले अपनी बुकिंग कैंसल करता है, तो भुगतान की गई 10% एडवांस बुकिंग राशि वापस कर दी जाएगी।
    (नोट: बुकिंग के समय केवल एडवांस राशि पर लिया गया 2.5% ऑनलाइन सुविधा शुल्क/पोर्टल चार्ज नॉन-रिफ़ंडेबल होता है और यह वापस नहीं किया जाएगा)।

  • 5 दिन के भीतर (Last Minute Cancellation): यदि इवेंट की तारीख में 5 दिन से कम का समय बचा है और ग्राहक बुकिंग कैंसल करता है, तो 10% एडवांस बुकिंग राशि नॉन-रिफंडेबल होगी (क्योंकि यह वेंडर का डेट-ब्लॉकिंग चार्ज है)।

  • दूसरी किश्त (40%) पर नियम: यदि ग्राहक ने नियमानुसार '5 दिन पहले' वाली 40% किश्त जमा कर दी है और किसी गंभीर या अपरिहार्य कारण (Medical emergency या प्राकृतिक आपदा) से इवेंट कैंसल होता है, तो ग्राहक तुरंत हमारी हेल्पलाइन (WhatsApp/Call) पर संपर्क कर सकता है। ऐसे मामलों में लक्ष्मी इवेंट्स की टीम वेंडर से बात करेगी। वेंडर द्वारा इवेंट की तैयारी में किए गए वास्तविक खर्च को काटकर, शेष राशि ग्राहक को रिफंड करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    (नोट: यह रिफंड वेंडर की सहमति और नुकसान के आकलन पर निर्भर करेगा, ताकि किसी भी पक्ष का अहित न हो)।

  • इवेंट रीशेड्यूल (तारीख आगे बढ़ाना): यदि आप कैंसिलेशन की बजाय इवेंट की तारीख आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो कृपया जल्द से जल्द हमसे संपर्क करें। यदि वेंडर नई तारीख पर उपलब्ध होगा, तो हम बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के आपकी बुकिंग नई तारीख पर शिफ्ट कर देंगे।

2. वेंडर या पोर्टल द्वारा कैंसिलेशन

  • यदि किसी अप्रत्याशित कारण से संबंधित वेंडर सेवा देने में असमर्थ रहता है, तो लक्ष्मी इवेंट्स आपको उसी बजट में दूसरा वेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

  • यदि हम आपको दूसरा विकल्प (वेंडर) उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, तो आपकी 100% एडवांस राशि आपके खाते में रिफंड कर दी जाएगी।

3. रिफंड की प्रक्रिया

  • स्वीकृत (Approved) रिफंड की स्थिति में, राशि उसी बैंक खाते, कार्ड या UPI माध्यम में वापस कर दी जाएगी जिससे मूल भुगतान किया गया था।

  • रिफंड की प्रक्रिया पूरी होने और खाते में पैसे आने में 5 से 7 कार्य दिवस (Working Days) का समय लग सकता है।